उत्तराखंड: किच्छा में हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को लूटा, लुटेरे CCTV में कैद…Video

खबर शेयर करें

किच्छा। नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए सेल्समैन से 80 हजार रुपये लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 26 जनवरी 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर रोड पर स्थित मां फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे। एक-एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो-दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर पंप पर तैनात सेल्समैन ओवैस और अजय को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने कैश काउंटर से 80 हजार रुपये लूटे और रुद्रपुर की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: साइबर हमले की आशंका के बीच एसटीएफ अलर्ट, कमांडो तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। चारों ओर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के जल्द खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  11 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

You cannot copy content of this page