उत्तराखंड: ‘परीक्षा पे चर्चा’ पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य, लक्ष्य से चूके तो तय होगी जवाबदेही

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश अपर निदेशकों और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: क्षेत्रवाद पर नेताओं की बयानबाजी से भाजपा असहज, जारी होंगे दिशा-निर्देश

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक जिले में शत-प्रतिशत शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही स्कूल स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अभिभावकों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खेलते समय नदी में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत

शिक्षा विभाग ने छात्र, शिक्षक और अभिभावक—तीनों श्रेणियों में न्यूनतम 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण लक्ष्य तय किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय लक्ष्य हासिल न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वी. नारायणन होंगे इसरो के नए अध्यक्ष, 14 जनवरी से संभालेंगे जिम्मेदारी

विभाग ने सभी जिलों को इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

You cannot copy content of this page