सीरिया में जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 की मौत, 18 घायल

खबर शेयर करें

दमिश्क। सीरिया के होम्स शहर के वादी अल-दहाब इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद को निशाना बनाया गया, जहां विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  LOC पर तीसरी रात भी सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना का करारा जवाब, वीजा रद्द कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश

घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में मस्जिद के भीतर नमाज़ की दरियों पर खून के निशान, टूटे शीशे और बिखरा मलबा साफ देखा जा सकता है। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी अस्पताल के एमडी ‘फर्जी एंबुलेंस’ से निकले नैनीताल, पुलिस चेकिंग में खुली पोल, थार से उतारी लाल-नीली लाइट

स्थानीय अधिकारियों ने शुरुआती बयान में मृतकों की संख्या कम बताई थी, लेकिन बाद में हताहतों का आंकड़ा बढ़ने की पुष्टि की गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमाका या तो आत्मघाती हमले के जरिए हुआ या फिर पहले से लगाए गए विस्फोटक के कारण, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से मची तबाही, 12-15 लोगों की मौत की आशंका

बताया जा रहा है कि यह इलाका अलावी समुदाय की बहुलता वाला क्षेत्र है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक, हमले के पीछे किस संगठन या समूह का हाथ है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है और किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

You cannot copy content of this page