स्कूटी और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को कलियासौड़ से आगे गोवा बीच के पास स्कूटी और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक की पहचान पवन (26), पुत्र आलम सिंह निवासी फलासी, रुद्रप्रयाग के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला में आग लगने से युवक की मौत, फॉरेंसिक टीम ने की जांच...गांव में शोक

घटना के अनुसार, पवन स्कूटी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था, तभी गोवा बीच के पास ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अगले साल से घर बैठे होगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, अप्रैल 2026 से शुरू होगा वर्चुअल सिस्टम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, प्रेम चंद अग्रवाल और महेंद्र भट्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोतवाली निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस फरार चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी है।