उत्तराखंड: बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें

कोटद्वार। देर रात कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम जमुण में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-उत्तराखंड को मिलेंगे कई लाभ

जानकारी के अनुसार, विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत स्थित ग्राम जमुण में 55 वर्षीय गुड्डी देवी (पत्नी राजू भदूला) पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही केटीआर वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: अराजक तत्वों पर नकेल...199 बाहरी लोगों की जांच, 21 पर कार्रवाई

डीएफओ कालागढ़, राहुल मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने इस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण मानसून सत्र दो दिन में ही समाप्त, हंगामे के बीच 9 विधेयक और 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास

इस घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों में भय का माहौल है, और वन विभाग द्वारा सुरक्षा बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।