दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड के बीच तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसके बाद तेज बर्फीली हवाओं और बारिश ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। नोएडा के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की थी और 27 जनवरी के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया था।

Rain, Hailstorm and Strong Winds Disrupt Life Across Delhi-NCR: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिसके दिनभर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मध्यम से भारी बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आईएमडी ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कश्मीर घाटी में भूकंप से दहशत, सुबह-सुबह धरती हिली

मौसम विभाग ने सुबह ही दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई थी। हरियाणा के सफीदों, बरवाला, महम, खरखौदा और फरुखनगर के साथ-साथ दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, मुंडका और जाफरपुर क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई। तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित होने और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला ऑपरेशन पर ट्रंप का बड़ा बयान- बोले, ‘यह तेल या सत्ता के लिए नहीं, दुनिया में शांति के लिए था’

बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से यातायात भी प्रभावित हुआ। नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, बारिश के बावजूद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, मंगलवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 281 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी। शनिवार को एक्यूआई 192 और रविवार को 152 दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Public Provident Fund से तैयार करें 1 करोड़ का फंड, पाएं ₹61,500 महीना टैक्स-फ्री

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह अलीपुर और आनंद विहार में 362, अशोक विहार में 348, बवाना और बुराड़ी में 309, चांदनी चौक में 319, जहांगीरपुरी में 367, रोहिणी में 359, विवेक विहार में 356 और वजीरपुर में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन आंकड़ों ने एक बार फिर राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है।