विनय त्यागी फायरिंग मामला: लापरवाही पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

खबर शेयर करें

हरिद्वार/लक्सर। पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर ले जाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर एक उपनिरीक्षक (एसआई) और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ठंड में विधायक सुमित हृदयेश का जनसेवा अभियान, जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी

एसएसपी ने बताया कि इस गंभीर घटना के संबंध में प्रारंभिक जांच में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को मिला 'निस्तार', पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल हुआ कमीशन

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अभिरक्षा में बंद किसी भी अपराधी की सुरक्षा और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की घटनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गाड़-गदेरों में जलस्तर बढ़ने का खतरा

गौरतलब है कि हाल ही में पेशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिससे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। अब इस मामले में पुलिस महकमे के भीतर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

You cannot copy content of this page