Uttarakhand: पड़ोसियों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग, तीन घायल, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत मंगलता में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नकली जेवर पहनकर शादी में गईं महिलाएं, चोर असली वाले ही ले उड़े...फ्रिज की मिठाई तक नहीं छोड़ी
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: घास काट रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला, दो किलोमीटर तक जंगल में घसीटता हुआ ले गया

घायलों को तुरंत वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद युवती की मौत...नवजात का भविष्य अधर में, कथित पिता ने अपनाने से किया इंकार