Uttarakhand: छात्र ने गंगा में लगाई छलांग…सुसाइड नोट में लिखा– ‘मैं असफल इंसान हूं’, साथियों का फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें

हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र यशपाल (23) ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम उसका शव पथरी पावर हाउस क्षेत्र से बरामद हुआ। मृतक यशपाल पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन, इंद्रानगर, जिला गोरखपुर (यूपी) हाल निवासी मायापुर, हरिद्वार था और यहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार से यशपाल का कोई पता नहीं चल पा रहा था। देर शाम पथरी पावर हाउस के पास गंगा से एक शव मिलने की सूचना मिली। शनिवार सुबह मोर्चरी में शिनाख्त के दौरान साथी छात्रों ने शव की पहचान यशपाल के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: लापता लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर खोज, हर्षिल में बनी झील से बढ़ी मुश्किलें

इसके बाद पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में उसने खुद को “असफल इंसान” बताते हुए जिंदगी से हार जाने की बात लिखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में अलाव बना हादसे का कारण...अचानक ब्लास्ट से पांच लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में आक्रोश फैल गया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिषद निदेशक का घेराव किया। छात्रों का कहना था कि परीक्षाओं और परिणामों में देरी के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उनका आरोप है कि इसी तनाव के चलते यशपाल ने आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  वॉरेन बफे को भारी झटका, क्राफ्ट हेंज निवेश से 31,600 करोड़ का नुकसान

हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश और समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page