Uttarakhand: कालामुनि-बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरा भेड़ पालक, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद Pithoragarh के मुनस्यारी क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। Munsiyari थाना क्षेत्र में कालामुनि और बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरने से 26 वर्षीय भेड़ पालक रमेश राम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जंगल में भेड़-बकरियां चरा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक रमेश राम रोज की तरह अपनी भेड़-बकरियों को जंगल में चुगाने ले गया था। इसी दौरान पहाड़ी ढलान पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ऊंचाई से चट्टानों पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में दूसरे दिन भी प्रशासन की छापेमारी, कई मदरसे सील

घर नहीं लौटा तो शुरू हुई तलाश

जब रमेश देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खाई में गिरने की आशंका सामने आई, जिसके बाद पुलिस थाना मुनस्यारी को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गौलापार में ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों ने अंतिम उम्मीद के साथ उसे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय घाट पर रमेश राम का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से गंगा नदी उफान पर, घाट खाली कराए गए

पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते हादसे चिंता का विषय

You cannot copy content of this page