Uttarakhand: देहरादून में भीषण सड़क हादसा…हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

हरिपुर–क्वानू–मीनस मार्ग पर अनियंत्रित हुई HRTC बस, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Major Bus Accident in Vikasnagar Area: हादसा हरिपुर–क्वानू–मीनस मार्ग पर कालसी क्षेत्र में हुआ, जब हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही HRTC की बस अचानक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी कर्मियों के लिए यूसीसी में विवाह पंजीकरण अनिवार्य, विशेष शिविर लगाकर होगा पंजीकरण

03 फरवरी 2026 को CCR देहरादून द्वारा सूचना मिलने के बाद SDRF को अलर्ट किया गया। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी पोस्ट से SDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम इलाके में रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका का बड़ा कदम: ट्रंप ने पिटुफिक स्पेस बेस पर NORAD विमान तैनात करने का दिया आदेश

दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर HP-66A-2588 बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना स्वयं बस के परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण दूसरे वाहन को पास देने के दौरान संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। इसी दौरान चालक ने बस को सड़क से ज्यादा बाहर मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर की 3.60 हेक्टेयर नजूल भूमि पर बड़ा एक्शन, डीएम नैनीताल ने पट्टे और भूमिधरी अधिकार किए निरस्त

बस चालक का नाम दिनेश शर्मा और परिचालक का नाम जगदीश चंद बताया गया है। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।