उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के नाम की सिफारिश

खबर शेयर करें

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं, जिसमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय भी शामिल है। कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल नाबालिग हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा रद्द कर दोनों आरोपियों को बरी किया

यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेन्दर 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार के आगे झुका ‘एक्स’: गलती मानी, 3500 अश्लील कंटेंट ब्लॉक, 600 से अधिक अकाउंट डिलीट

उत्तराखंड के अलावा कॉलेजियम ने मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना उच्च न्यायालयों के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। सभी सिफारिशें अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी जाएंगी, जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी कर नियुक्तियां की जाएंगी।