Uttarakhand: पिता की कार के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत, कार बैक करते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें

देहरादून (झबरेड़ा)। घर की दहलीज पर हुआ एक पल का हादसा पूरे परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। झबरेड़ा क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम की उस वक्त मौत हो गई, जब वह अपने ही पिता की कार के पहिए के नीचे दब गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

How the Accident Happened :जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराये पर कार चलाता है। बुधवार शाम वह अपनी कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ा कर रहा था। इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा अचानक घर का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। पिता को बच्चे के बाहर आने की भनक तक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित आवास, सात जिलों में बनेगा महिला छात्रावास

जैसे ही रवि कुमार ने कार पीछे की, मासूम सीधे कार के पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही परिजनों ने शोर मचाया और आनन-फानन में कार आगे की गई, लेकिन जब तक मासूम को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बिगड़ेगा मौसम, येलो अलर्ट बरकरार

मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता सदमे में हैं। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जिले में अब नहीं चलेगा अवैध खनन...डीएम वन्दना ने दिए कड़े निर्देश, पुराने वाहन होंगे जब्त

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।