Uttarakhand: देहरादून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा…मां ने ही रची बेटे अर्जुन की हत्या की साजिश, 12 लाख में दी सुपारी

खबर शेयर करें

देहरादून। तिब्बती मार्केट के सामने दिनदहाड़े हुए कारोबारी और टेनिस खिलाड़ी अर्जुन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए चौंकाने वाले तथ्यों से पर्दा उठाया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह कोई बाहरी रंजिश नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद का नतीजा था। मृतक की मां बीना शर्मा ने ही 12 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी देकर बेटे की हत्या करवाई। आरोप है कि तीन लाख रुपये अग्रिम दिए जा चुके थे, जबकि शेष रकम वारदात के बाद देने की बात तय हुई थी।

Mother Masterminds Son’s Murder: Contract Killing Over Property and Gas Agency Dispute: पुलिस जांच में सामने आया कि बलिदानी कोटे से परिवार को मिली गैस एजेंसी के लोन और संपत्ति के लेन-देन को लेकर मां-बेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं उत्तराखंड, सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत!...ई-KYC न होने पर भी जारी रहेगा राशन वितरण, मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर सभी जिलों को आदेश जारी

घटना के बाद पुलिस ने शहर से देहात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में तड़के चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिस्टम की लापरवाही ने ली मासूम की जान: हल्द्वानी में गड्ढों से भरी सड़क पर 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

उसके पैर में गोली लगी है और उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह लालतप्पर क्षेत्र में भी एक अन्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। उसके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद हुई है।

You cannot copy content of this page