Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा फैसला…किसान-संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी

खबर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व को दर्शाने वाली फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही यह निर्णय प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सरकार के इस फैसले से फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने में मदद मिलेगी और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े विषयों को बढ़ावा मिलेगा।

Film ‘Godan’ Declared Tax Free in Uttarakhand on CM Dhami’s: फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करती है और समाज को अपनी परंपराओं व मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आरएसएस जिला कार्यवाहक के बेटे ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई वजह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। ऐसी फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस–गैंगस्टर मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की आशंका

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी लगातार प्रोत्साहन देती रहेगी।

You cannot copy content of this page