Uttarakhand: मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या, चोरी के विरोध पर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भोगपुर गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में सो रहे एक बुजुर्ग सेवादार की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने जब खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के गोधना निवासी 65 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दो महीनों से मंदिर में रहकर सेवा कार्य कर रहे थे। वह रोज की तरह शनिवार रात भी मंदिर परिसर में ही सोए हुए थे, लेकिन रात के अंधेरे में बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश नाकाम, तीन युवक गिरफ्तार...राहगीरों की सजगता से बची युवती

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एक ग्रामीण मंदिर पहुंचा तो उसने राजवीर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (बड़ी अपडेट): खीरगंगा के बाद हर्षिल में फटा बादल, तेलगाड़ नदी उफान पर, गंगोत्री हाईवे बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...Video

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे थे। इसी दौरान सेवादार के जागने और विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा, डीएफओ पौड़ी को हटाने के निर्देश

सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

You cannot copy content of this page