Uttarakhand: आकाशीय बिजली से रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से मची अफरातफरी

खबर शेयर करें

चमोली। Chamoli-कुंड हाईवे पर मंडल क्षेत्र में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। घटना के समय रेस्टोरेंट बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप स्थित इस रेस्टोरेंट पर अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान अचानक बिजली गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। अंदर रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  अब सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 'कैशलेस' इलाज, मार्च से लागू होगी योजना

सूचना मिलते ही Uttarakhand Fire and Emergency Services की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रात में गोशाला में घुसे तीन गुलदार, गाय और बछड़े को बनाया शिकार

पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि यह रेस्टोरेंट स्थानीय निवासी मनीष नौटियाल का है, जिसे ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया था। प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page