उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर मध्यप्रदेश के यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक लापता, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वाहन में मध्यप्रदेश के सात तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में एक तीर्थयात्री लापता बताया जा रहा है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोपेश्वर स्थित उच्च केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल-आंगनबाड़ी

कोतवाली ज्योतिर्मठ के एसएसआई देवेंद्र पंत ने बताया कि कार गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर आ रही थी। मारवाड़ी के समीप चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह खेत में पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली आपदा : थराली में तबाही के बाद राहत-बचाव तेज, आईटीबीपी-एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा...Video

घायलों की पहचान

  1. अवतार सिंह (47) पुत्र जसवंत सिंह, निवासी राजपुर, थाना करेरा, जिला शिवपुरी – गंभीर, रेफर गोपेश्वर।
  2. बद्री प्रसाद (75) पुत्र चंदन सिंह, निवासी खेरा कोटिया, थाना करेरा, जिला शिवपुरी – गंभीर, रेफर गोपेश्वर।
  3. हरनाम सिंह पुत्र नाम सिंह, निवासी ग्राम सुनारी, थाना सुनारी, जिला शिवपुरी – उपचाराधीन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिव विहार कॉलोनी में श्रद्धा का सैलाब, राकेश नैनवाल ने मंदिर समिति को भेंट किया साउंड सिस्टम

पुलिस व स्थानीय लोग लापता तीर्थयात्री की तलाश में जुटे हैं।