शादी का झांसा देकर विदेश ले गया, फिर किया उत्पीड़न…नेपाल की युवती ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

बरेली : बरेली के नवाबगंज निवासी एक युवक पर नेपाल की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने, विदेश ले जाने और लंबे समय तक शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता के अनुसार युवक उसे पहले कुवैत ले गया, फिर गोवा और मुंबई में साथ रखा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और चार दिन पहले तीन लाख रुपये व दो मोबाइल फोन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता मुंबई से बरेली पहुंची और नवाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Love Trap, Abuse and Financial Exploitation Alleged: नेपाल के झापा शहर की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब पांच साल पहले युवक ने उसे फोन कॉल के जरिए संपर्क किया था और खुद को बरेली के नवाबगंज का निवासी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पति से झगड़े का खौफनाक अंजाम...गुस्से में मां ने सो रही सगी बेटी को उतार दिया मौत के घाट

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक गैर समुदाय का है और उसने युवती को पहले कुवैत ले जाकर करीब एक साल तक रखा। इसके बाद वह उसे गोवा ले आया, जहां उसने एक रेस्टोरेंट खोला, जिसमें युवती ने अपने रुपये लगाए, लेकिन रेस्टोरेंट घाटे में चला गया और उसका पैसा डूब गया।

पीड़िता के मुताबिक बाद में युवक उसे लेकर मुंबई चला गया, जहां वह एक होटल में नौकरी करने लगी। इस दौरान युवक आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। जब युवती ने उससे अलग रहने की बात कही तो युवक बौखला गया और उसके दो मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये छीनकर बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता बरेली पहुंची और नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  टैरिफ विवाद सुलझे बिना नहीं होगी ट्रेड डील: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

युवती का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की और उसे मुंबई जाकर वहां थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई। इससे नाराज होकर पीड़िता ने रविवार को कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने उसे कोतवाली के अंदर ले जाकर पूरे मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की जगह मिली जिम्मेदारी

घटना की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार अपने साथी जितेंद्र और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से बातचीत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर प्राप्त हो गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मारपीट की घटना मुंबई में हुई है। आरोपी के परिजन नवाबगंज में रहते हैं, जबकि आरोपी के मुंबई में रहने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।