7 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, दोपहर 12:57 से सूतक काल

खबर शेयर करें

देहरादून। साल का दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर (रविवार) को लगेगा। रात 9:57 बजे शुरू होकर यह ग्रहण रात 1:26 बजे तक रहेगा। भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखने के कारण सूतक काल मान्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नई आबकारी नीति 2025: उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के पास बंद होंगी शराब की दुकानें

विद्वानों के अनुसार, ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में रविवार दोपहर 12:57 बजे से ही सूतक लग जाएगा, जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ, प्रतिमा स्पर्श वर्जित होगा। तुलसी पत्ते तोड़ने की भी मनाही है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत

धर्माचार्यों ने बताया कि सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी होगी, जिसमें तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध अनुष्ठान किए जाएंगे।