टिहरी: सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार घायल, एक गंभीर

खबर शेयर करें

टिहरी (उत्तराखंड)। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेब से भरा पिकअप वाहन सुमन क्यारी के समीप अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से सेब लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के पास पहुंचते ही वाहन संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में गिरकर यमुना नदी के किनारे जा पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस क्रैश, पायलट सुरक्षित

कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को तत्काल नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्टिंग मामले में फिर सक्रिय हुई सीबीआई, मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को नोटिस

स्थानीय प्रशासन सतर्क

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब होने और पर्याप्त सुरक्षा दीवारें न होने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।