सेरामांडे समिति की सराहनीय पहल, धारकोट के छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क शैक्षिक सामग्री

खबर शेयर करें

धारकोट (पौड़ी गढ़वाल)। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेरामांडे ग्राम विकास समिति (पंजीकृत) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। समिति ने प्राथमिक विद्यालय, ग्राम धारकोट के सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 मई 2026

समिति के अध्यक्ष महेश चंद काला ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित कर इस योजना की जानकारी दी और विद्यालय प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के सफल संचालन हेतु समिति की ओर से गणेश चंद्र काला एवं नरेश फन्याल को अधिकृत किया गया है, जो विद्यालय के सहयोग से स्टेशनरी वितरण सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘कैश कांड’ में फंसे जज यशवंत वर्मा पर महाभियोग की प्रक्रिया तेज, लोकसभा अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई

पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को कॉपियाँ, पेन, पेंसिल तथा अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। श्री काला ने बताया कि समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्र संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, 48 घंटे का हीट वेव अलर्ट जारी

इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय समुदाय, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खुले दिल से प्रशंसा की है। लोगों ने समिति के इस सामाजिक उत्तरदायित्व को उदाहरणीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयासों की निरंतरता की अपेक्षा जताई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page