हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर के पास कूड़े में आग लगाने पर सख्त कार्रवाई, कैंटीन संचालक पर 5 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊं मंडल द्वारा आज विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय कालू सिद्ध मंदिर के पास निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक राजू जोशी पुत्र पी. सी. जोशी को कूड़े में आग लगाते हुए पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत

इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में संबंधित कैंटीन संचालक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसका नगद चालान मौके पर ही काटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 672 न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों को राहत...मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 12,391 रुपये

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।