उत्तराखंड: रामनगर में वन एसडीओ के आवास पर पथराव, धमकी भरा पत्र बरामद

खबर शेयर करें

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के आवास पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने आवास परिसर में खड़ी बोलेरो कार के शीशे तोड़ दिए और मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी फेंका। पत्र में भुगत लेने की चेतावनी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय, पुष्कर अधिकारी बने हल्द्वानी नगर के कार्यकारी अध्यक्ष

बताया गया कि एसडीओ मनीष जोशी मंगलवार सुबह अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजा गेट पहुंचे थे, जहां खनन माफिया के साथ उनकी हाथापाई हुई थी। इसके बाद एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी थी, वहीं खनन चालकों व स्वामियों ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज...पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट

एसडीओ के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे कुछ अज्ञात लोग उनके आवास के बाहर पहुंचे और पथराव किया। एक बड़ा पत्थर कार की खिड़की पर लगने से शीशा टूट गया। साथ ही एक पत्र फेंका गया, जिसमें उन्हें कार्रवाई का अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी की जन्मशती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्मारक डाक टिकट का हुआ विमोचन

एसडीओ ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। बुधवार सुबह उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page