रामनगर–कालाढूंगी हाईवे पर पैसेंजर बस पलटी, कार से भिड़ंत के बाद छह यात्री घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कालाढूंगी–रामनगर मार्ग पर चुनाखान के पास रविवार को एक प्राइवेट सवारी बस के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं चार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

प्राइवेट बस संख्या यूके04पीए-0154 रामनगर से कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के आगे चल रही एक कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए पास के खेत में पलट गई। उस समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: ई-रिक्शा चालक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, शव काली पन्नी में मिला

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही कालाढूंगी और बैलपड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 108 आपातकालीन सेवा की सहायता से सभी घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए पासिंग आउट परेड: थल सेनाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, निष्कल द्विवेदी को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि हादसे में मालधन चौड़ निवासी भागुली देवी, कटघरिया हल्द्वानी निवासी सुमन सिंह, रुद्रपुर शिवनगर निवासी सत्येंद्र, हल्द्वानी निवासी कंचन फुलोरिया, रामनगर निवासी दीपू और हिम्मतपुर रामनगर निवासी हरिप्रिया को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पांच यात्रियों को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा में गूंजा उत्तराखंड का मुद्दा, सांसद अजय भट्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों में नए विकासखंड बनाने की मांग उठाई

सीओ रामनगर सुमित पांडे ने बताया कि जिस कार को बस ने टक्कर मारी, उसमें गुरुग्राम के साउथ सिटी निवासी यर्जुर सहगल अपने परिवार के साथ नैनीताल जा रहे थे। कार सवार सभी लोग हादसे में सकुशल बच गए।