भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में निधन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 93 वर्ष की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में निधन हो गया। दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 45 दिन में 28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एम्स प्रशासन ने बताया कि 30 सितंबर 2025 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए कहा कि मल्होत्रा जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे और दिल्ली में भाजपा को सशक्त बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। प्रधानमंत्री ने संसद में उनके योगदान को भी याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अपराधियों का काल बनेगा ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’, संदिग्धों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का सादगी और समर्पण से भरा जीवन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मल्होत्रा 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष और 1977-80 व 1980-84 तक भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1999 के आम चुनाव में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2004 में वे दिल्ली से भाजपा के एकमात्र विजयी उम्मीदवार बने।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘आरंगम 2.0’ का भव्य आयोजन, छात्रों ने पेश की भारतीय संस्कृति और आधुनिकता की झलक

केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना के साथ उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका को दिल्ली भाजपा संगठन की मजबूत नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।

You cannot copy content of this page