सैफुल्लाह खालिद ने रची पहलगाम हमले की साजिश, दो महीने से रच रहा था साजिश

खबर शेयर करें

सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा, जमात-उद-दावा से जुड़े होने की पुष्टि

श्रीनगर। कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की पहचान हो गई है। खुफिया एजेंसियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे सैफुल्लाह खालिद नामक आतंकी का हाथ है, जो कुख्यात आतंकी संगठन जमात-उद-दावा से जुड़ा है और मुंबई हमलों के गुनहगार हाफिज सईद का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सैफुल्लाह खालिद बीते करीब दो महीनों से इस हमले की साजिश रच रहा था। उसने न केवल आतंकियों का चयन किया, बल्कि उन्हें हमले के निर्देश देने और जरूरी संसाधन मुहैया कराने की पूरी जिम्मेदारी निभाई। एजेंसियों का मानना है कि हमले की योजना पूरी तरह से संगठित और सीमा पार से निर्देशित थी।

यह भी पढ़ें 👉  पारिवारिक विवाद के बाद चट्टान पर पहुंचा 18 साल का युवक, बचाने दौड़े माता-पिता भी खदान में गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत

सीमा पार कनेक्शन की पुष्टि
खालिद का सीधा संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा से है, जिसे भारत में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इस संगठन के पाकिस्तान में सक्रिय होने और भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए, यह हमला भी सीमा पार से प्रायोजित आतंकी नेटवर्क की एक और साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी...फरार आरोपी कार समेत गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश

जांच और तलाश तेज
हमले के बाद से ही कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चला रखा है। अब जब मास्टरमाइंड की पहचान हो गई है, तो सुरक्षा एजेंसियां सैफुल्लाह खालिद की ट्रैकिंग और गिरफ्तारी के लिए समर्पित अभियान चला रही हैं। इस बीच हमले में शामिल अन्य सहयोगियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राज्य की सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

यह घटना एक बार फिर आतंकवादियों के उस प्रयास को उजागर करती है, जिसमें वे घाटी की शांति को भंग करना चाहते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page