रुद्रप्रयाग: वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई।

यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। वाहन श्रीनगर से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था, जब अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर हादसा: बारिश के चलते कार पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

रेस्क्यू के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया
टीम ने वाहन से महिला को बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने किया ट्रंचिंग ग्राउंड और एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

मृतक की पहचान
मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। कुशमलता उखीमठ के परकंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थीं।

शोक की लहर
इस हादसे से परिवार और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तहसीलों में नियमित बैठें अधिकारी, लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करें - डीएम

यह घटना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।