रेल हादसा: मानवरहित क्रॉसिंग पर गरीब रथ एक्सप्रेस से टकराई बाइक, दो बच्चों समेत पांच की मौत

खबर शेयर करें

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में बुधवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रोजा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय बाइक सवार लोग गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि शव रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर बिखर गए, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा शिकंजा, खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय हरिओम निवासी ग्राम बनके गांव, थाना उचौलिया, जिला लखीमपुर खीरी, उनके साढ़ू सेठ पाल निवासी गांव विकन्ना, थाना निगोही (शाहजहांपुर), सेठ पाल की 35 वर्षीय पत्नी पूजा तथा उनके दो बच्चों के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के बड़े निजी अस्पताल जल्द होंगे आयुष्मान भारत योजना में शामिल, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा

बताया गया कि सभी लोग शाहजहांपुर के बुध बाजार में खरीदारी करने गए थे और शाम को बाइक से लखीमपुर खीरी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:18 बजे मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गरीब रथ एक्सप्रेस आ गई और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को 19 अप्रैल को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

हादसे की सूचना पाकर हरिओम के पिता लालाराम भी मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। एक साथ पांच लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।