उत्तराखंड: नवमी पर एक अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने बुधवार, 1 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले यह निर्बंधित अवकाश था, जिसे कर्मचारी संगठनों की मांग पर अब सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक 12 फरवरी को, भू-कानून व बजट प्रस्तावों पर होगा मंथन

सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस दिन प्रदेशभर में सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक और कोषागार भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कलाकारों को मिलेगा अधिक मान-सम्मान...हर जिले में बनेगा सभागार, पेंशन दोगुनी : सीएम

इस फैसले पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे, सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी समेत विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस की नाक के नीचे ट्रांसपोर्ट नगर बना ‘अवैध शराब और जुए का अड्डा’! ढाबों की आड़ में चल रहा धंधा, पुलिस मौन