हल्द्वानी: संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ सफाई अभियान 23 फरवरी को

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ 23 फरवरी 2025 को होगा। यह अभियान पूरे भारत में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में हल्द्वानी के चित्रशिला घाट गार्गी नदी और विद्युत शवदाह गृह पर प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिससे भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वच्छ पर्यावरण का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की जांच शुरू

देशभर में 1600 से अधिक स्थानों पर होगा अभियान

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह वृहद सफाई अभियान 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान की व्यापकता इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा।

‘आओ सवारें, चित्रशिला घाट गार्गी किनारे’ थीम के साथ होगा आयोजन

हल्द्वानी में यह अभियान ‘आओ सवारें, चित्रशिला घाट गार्गी किनारे’ थीम के तहत संचालित किया जाएगा। इस सफाई अभियान में संत निरंकारी मिशन के 500 से अधिक स्वयंसेवक, विभिन्न संस्थानों के युवा, एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, संगीतमय प्रस्तुति, समूह गान, जागरूकता सेमिनार और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जल जनित रोगों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुलिस और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल

‘प्रोजेक्ट अमृत’ का उद्देश्य और सफर

संत निरंकारी मिशन ने 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत की थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। पहले दो चरणों में इस अभियान ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की और अब तीसरे चरण में इसे और व्यापक एवं प्रभावी रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी बोले – "जनता की भावनाओं का सम्मान"

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने इस अभियान को समाज कल्याण का एक सशक्त माध्यम बताया है। वे हमेशा यही प्रेरणा देती हैं कि हम इस धरती को और अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। इस महाअभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।