सीएम से मिलने जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोका, छात्रा की तबीयत बिगड़ने से हालात तनावपूर्ण

खबर शेयर करें

हरिद्वार। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार को पीपीपी मोड पर दिए जाने के विरोध में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन छात्र-छात्राएं कक्षाएं छोड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम से मिलने देहरादून जा रहे छात्रों को पुलिस ने कॉलेज परिसर में ही रोक दिया। गेट पर ताला लगाकर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधायक निधि खर्च की रफ्तार धीमी, 964 करोड़ में से सिर्फ 61% खर्च

छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनकी बुक की गई बस के ड्राइवर को भी जबरन हटा दिया। प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश 1 जनवरी से, 93 पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

छात्र-छात्राओं का कहना है कि पीपीपी मोड पर कॉलेज जाने से चिकित्सा शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और फीस वृद्धि का बोझ छात्रों पर डाला जाएगा। वहीं, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन विरोध शांत होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुद्रपुर में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, मासूम बने शिकार, हल्द्वानी रेफर

सरकार की ओर से इस मसले पर अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है। छात्रों की मांग है कि सरकार पीपीपी मोड का निर्णय वापस ले और सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्वरूप को बरकरार रखे।