उत्तराखंड: महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर दून से पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा रद्द, सुरक्षा कारणों से नहीं जाएगा जत्था

खबर शेयर करें

देहरादून। हर साल की तरह इस वर्ष भी महाराजा रंजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों की यात्रा के लिए देहरादून से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होने वाला था, लेकिन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा रद्द कर दी गई है। पिछले करीब 15 वर्षों से हर साल देहरादून से पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा के लिए जत्था भेजा जाता रहा है, लेकिन इस बार सुरक्षा कारणों के चलते आयोजकों ने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान–अमेरिका टकराव चरम पर, ट्रंप को तेहरान की खुली धमकी...खामेनेई पर कार्रवाई हुई तो ‘दुनिया को आग में झोंक देंगे’

यात्रा के आयोजक जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार 21 जून को यात्रा के लिए जत्था रवाना होना था और इस संबंध में सभी तैयारियां भी की जा चुकी थीं। श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा कर लिए गए थे, लेकिन सुरक्षा खतरे को देखते हुए यात्रा को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमारे पास अब तक 50 पासपोर्ट आ चुके थे, जिन्हें श्रद्धालुओं को वापस कर दिया गया है।”

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक देश, एक चुनाव’ पर मंथन को उत्तराखंड आएगी संयुक्त संसदीय समिति, 40 सांसद होंगे शामिल

भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक यात्राओं के इस सिलसिले में देहरादून से श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा और गुरुद्वारा रोड़ी साहिब जैसे प्रमुख गुरुद्वारों के दर्शन करने जाते हैं। यह यात्रा भारतीय सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा मानी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget Session: सदन में पेश हुआ ‘देवभूमि परिवार विधेयक-2026’, परिवार आधारित एकीकृत डेटाबेस बनेगा

हाल ही में 19 जून को भी 72 तीर्थयात्री पाकिस्तान गए थे, और बैसाखी के मौके पर भी यह यात्रा आयोजित की जाती है। लेकिन इस बार कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page