गंगोलीहाट: तीन मंजिला मकान में लगी आग, वृद्ध महिला की जलकर मौत

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर भामा गांव में सोमवार देर शाम एक तीन मंजिला पत्थर के मकान में आग लग गई। हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध महिला अनुली देवी पत्नी स्व. बिशन सिंह की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा पर जमी देवताल झील, बर्फ की चादर ओढ़े दिखा अद्भुत नजारा

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उनका बेटा किशन खेतों में काम करने गया हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान का अधिकतर हिस्सा जलकर राख हो चुका था और घर में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कार और पिकअप की जोरदार टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी...देखें Video

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वृद्ध महिला का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डांगी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे का कहर: दिल्ली-एनसीआर सफेद चादर में लिपटा, उड़ानें प्रभावित, सड़कों पर रेंगा ट्रैफिक

घटना से गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण सदमे में हैं।