Uttarakhand: नाले में संदिग्ध हालत में मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, समय रहते बची जान

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में गुरुवार तड़के आम रास्ते के किनारे नाले में एक नवजात संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसके मुंह में बोली (पशुओं को बांधने वाली) का रबर ठूंसा हुआ था। समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ने से नवजात की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नवजात को पड़ा देखा। महिला ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में झमाझम बारिश और बर्फबारी से जन्नत सा नजारा, ठंड बढ़ी

ग्राम प्रधान संतोष गुसांई ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो नवजात नाले के पास पड़ा हुआ था और उसके मुंह में रबर डाला गया था। उन्होंने तुरंत रबर निकाला, जिसके बाद पता चला कि नवजात की सांसें चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूसरी पत्नी ने पति के खाते से निकाले 13 लाख से ज्यादा रुपये, बेटे की तहरीर पर सौतेली मां पर केस

इसके बाद तत्काल चमोली कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नवजात को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को इस हालत में वहां कौन छोड़कर गया और घटना के पीछे क्या कारण रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने किया दुर्लभ ब्रेन सर्जरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

You cannot copy content of this page