अजब प्रेम कहानी का नया मोड़: सास बनी पत्नी, अब बहनोई संग फरार

खबर शेयर करें

अलीगढ़ (दादों)। कभी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी सास-दामाद की प्रेम कहानी अब एक बार फिर सुर्खियों में है। अप्रैल 2025 में बेटी की शादी से ठीक 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल कुमार के साथ घर छोड़कर जाने वाली सपना देवी अब उसे भी छोड़कर चली गई है। राहुल का आरोप है कि सपना देवी उसके दो लाख रुपये और गहने लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की युवतियों ने ड्रोन तकनीकी क्षेत्र में बनाई नई पहचान, 'ड्रोन दीदी' योजना से मिली सफलता

शादी से पहले साथ भागे, मचा था बवाल

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अब गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित...सिख और बौद्ध धर्मावलंबियों को मिलेगी अनुमति, अप्रैल से लागू होगा नया नियम

कुछ समय बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे। इसके बाद उन्हें मडराक थाने बुलाया गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर रहने की लिखित सहमति दी। बालिग होने और आपसी सहमति के आधार पर पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी। इसके बाद दोनों बिहार जाकर रहने लगे।

बिहार में साथ रहकर कर रहा था फेरी का काम

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका के टैरिफ फैसले से बाजार में हलचल, ट्रंप नरम पड़े

थाने पहुंचा पीड़ित, पुलिस ने बताया मामला बिहार का

11 फरवरी को राहुल दादों थाने पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि घटना बिहार की है और क्षेत्राधिकार से बाहर होने के कारण स्थानीय पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती।

सवालों में घिरी प्रेम कहानी

यह वही प्रेम कहानी है जिसने समाज में रिश्तों की मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी थी। पहले सास-दामाद का रिश्ता प्रेम में बदला, फिर दोनों ने परिवार छोड़कर साथ रहने की कसमें खाईं। अब दस महीने बाद यह रिश्ता भी टूट गया।

You cannot copy content of this page