नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश तय समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब बढ़ाई गई तिथि तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
एजेंसी के अनुसार अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद 11 मार्च रात 11:50 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा—
- जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये
- जनरल ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल): 1600 रुपये
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
- भारत से बाहर के परीक्षा केंद्र: 9500 रुपये
घर बैठे ऐसे भरें फॉर्म
अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Registration for NEET (UG) – 2026 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन कर शेष जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
