नैनीताल: डॉ. कमलेश पांडे ने संभाला कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक का कार्यभार

खबर शेयर करें

जिला अस्पतालों की खामियों को दूर करना होगी पहली प्राथमिकता

नैनीताल। बेस अस्पताल हल्द्वानी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. कमलेश कुमार पांडे ने मंगलवार को कुमाऊं मंडल के नए स्वास्थ्य निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगा केस: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पांडे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल के जिला अस्पतालों में व्याप्त खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मंडल के सभी जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी जाएगी और मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 4500 अभ्यर्थी बने अग्निवीर, 2000 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

डॉ. पांडे का स्वास्थ्य विभाग में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 1994 में पिथौरागढ़ से अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 12 वर्ष अल्मोड़ा और 17 वर्ष रानीखेत व हल्द्वानी में सेवा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश सरकार का नया वित्तीय वर्ष शुरू, बजट व्यय के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

स्वागत करने वालों में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत, बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टमटा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. नरेंद्र सिंह रावत, डॉ. प्रशांत ओली सहित कार्यालय के हिमांशु जोशी, हरीश, सुनील गिरी व दिनेश आदि मौजूद रहे।