अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: केंटकी एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन क्रैश, चार की मौत, 11 घायल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : अमेरिका के केंटकी राज्य में मंगलवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूपीएस (UPS) कार्गो प्लेन टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गया। हादसा इतना भीषण था कि देखते ही देखते विमान आग के गोले में बदल गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया, शांति समझौते पर मंडराए संकट के बादल

सूत्रों के मुताबिक, विमान में लगभग 2.5 लाख गैलन फ्यूल भरा हुआ था, जिसके कारण टकराते ही आग तेजी से फैल गई। एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाकों में आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।

एफएए (Federal Aviation Administration) के अनुसार, यह हादसा यूपीएस उड़ान संख्या 2976 के साथ हुआ, जो केंटकी के लुइसविले हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान होनोलूलू (Daniel K. Inouye International Airport) की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने हल्द्वानी तहसील में कार्यों का किया निरीक्षण

एफएए ने बताया कि हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) को सौंप दी गई है। जांच दल ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

लुइसविले एयरपोर्ट के जन सूचना अधिकारी जोनाथन बिवेन ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मणिमहेश यात्रा पर लैंडस्लाइड का कहर, 11 श्रद्धालुओं की मौत

बिवेन ने बताया कि हादसे के बाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की ताज़ा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page