अग्निवीर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी, युवाओं को मिली बड़ी राहत

खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल से बढ़ाकर अब 25 अप्रैल कर दी गई है। यह फैसला युवाओं की भारी संख्या में रुचि और पंजीकरण में हो रही वृद्धि को देखते हुए लिया गया है।

लैंसडाउन सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक आर.एस. पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को मौका देने के उद्देश्य से आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अगस्त को मनाया जाएगा सातूं, 20 को होगा आठूं का व्रत...कुमाऊं में सुहाग और संतान सुख की कामना से महिलाएं करेंगी गौरा-महेश्वर पूजन

गौरतलब है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 25 अप्रैल तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

इस बार की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे चयन की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 156 यात्रियों के साथ आपात लैंडिंग

सेना द्वारा अभ्यर्थियों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईई) के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, वेबसाइट का भी शुभारंभ

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष नंबर 745684057 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page