भारत ने ख्वाजा आसिफ के सोशल मीडिया अकाउंट पर कसा शिकंजा, परमाणु धमकी पर कड़ा रुख

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ के सोशल मीडिया अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके उस बयान के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  तेल खरीद नीति पर रूस का स्पष्ट संदेश, क्रेमलिन ने कहा-भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र

ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और अगर उसके अस्तित्व को कोई सीधा खतरा हुआ, तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। भारत सरकार ने इस बयान को अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी प्रतिबंधित कर दिया था। इन चैनलों पर पहलगाम हमले के बाद भारत और उसकी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप है। सरकार का कहना है कि इस तरह की सामग्री देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में 84 दवाओं की गुणवत्ता में हुई भारी चूक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बयान और भारत की कड़ी प्रतिक्रिया इस बात का संकेत हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न केवल सैन्य मोर्चे पर, बल्कि सूचना युद्ध में भी किसी भी प्रकार की आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स की घर वापसी का रास्ता साफ, शेनझोउ-21 से लौटेंगे पृथ्वी पर

You cannot copy content of this page