उत्तराखंड: अनधिकृत ढाबों पर बसें रोकीं तो चालान के साथ होगी कार्रवाई: रोडवेज प्रशासन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के अनधिकृत ढाबों पर रुकने को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई बस निर्धारित ढाबों के अलावा कहीं और रुकती पाई गई तो ड्राइवर और कंडक्टर दोनों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 मार्च 2026

महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने इस बाबत सभी मंडलीय प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिकायत मिलने पर संबंधित बसों की सघन चेकिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा...पति ही निकला कातिल, बोरे में भरकर जंगल में फेंका था पत्नी का शव

मेहरा ने बताया कि देहरादून-दिल्ली मार्ग की बसें केवल दीपमाला ढाबा (जड़ौदा, मुजफ्फरनगर) और वापसी में पंचगंगा ढाबा (भैंसी खतौली कट) पर ही रुकेंगी। इसी तरह अन्य रूटों की बसों के लिए भी निर्धारित ढाबों की सूची जारी की गई है।

उदाहरणस्वरूप, देहरादून से नैनीताल और टनकपुर जाने वाली साधारण बसें आनंद ढाबा (दाउदपुर, हाजी नजीबाबाद) पर रुकेंगी, जबकि काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की वॉल्वो बसों का स्टॉप दिल्ली वाइब्स ढाबा (गजरौला) होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दंपती बाल-बाल बचे

परिवहन निगम का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page