हल्द्वानी: स्वरोजगार की मिसाल बनीं हेमलता गुप्ता, मठरी उद्यम से बढ़ाई आय

खबर शेयर करें


नैनीताल। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत हल्द्वानी विकासखंड की कामाक्षी स्वयं सहायता समूह एवं उन्नति ग्राम संगठन से जुड़ी हेमलता गुप्ता ने स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पारंपरिक मठरी निर्माण कार्य को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्होंने न केवल अपनी मासिक आय ₹20,000 से अधिक कर ली है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं'...ट्रंप की धमकी के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, यूरोप ने दिखाया एकजुट मोर्चा

पूर्व में टीन शेड के नीचे चूल्हे पर सीमित संसाधनों के साथ कार्य करने वाली हेमलता को परियोजना के अंतर्गत ₹75,000 की अनुदान राशि, ₹1.65 लाख का बैंक ऋण एवं स्वयं के निवेश स्वरूप ₹75,000 की पूंजी प्राप्त हुई। परियोजना के सहयोग से उन्होंने दो आधुनिक मठरी फ्राई मशीनें खरीदीं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 मार्च 2026

वर्तमान में हेमलता गुप्ता प्रतिदिन लगभग 50 पैकेट मठरी तैयार कर हल्द्वानी मंडी, काठगोदाम व स्थानीय बाजारों में बिक्री कर रही हैं। साथ ही उन्होंने एक महिला को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट

उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके उद्यम को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित हुआ है। भविष्य में वे अपने व्यवसाय के और विस्तार की योजना बना रही हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page