Haldwani: प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था Media Federation of India द्वारा आयोजित 20th Media Excellence Awards 2026 समारोह में प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, सांस्कृतिक संचार (Cultural Communication) एवं डिजिटल संचार (Digital Communication) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात, सगे भाई ने भाई की पीट-पीटकर की हत्या
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए टैरिफ ऑर्डर में यूपीसीएल को झटका, शॉर्ट टर्म बिजली खरीद पर 5% की सीमा

सम्मान प्राप्ति के उपरांत प्रो. रयाल ने कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में सांस्कृतिक संचार को तकनीकी नवाचार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि समाज में सकारात्मक और सार्थक संवाद स्थापित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट गोलीकांड: एसएसपी ने 16 सदस्यीय गैंग पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

उन्होंने इस सम्मान के लिए Media Federation of India (एमएफआई) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेरणा उन्हें मीडिया शिक्षा और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस उपलब्धि पर शैक्षणिक एवं मीडिया जगत ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रो. रयाल को शुभकामनाएँ दी हैं। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की स्वीकृति है, बल्कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और पत्रकारिता एवं जनसंचार की संपूर्ण अकादमिक समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है।

You cannot copy content of this page