Haldwani: मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। Nainital Police ने मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल लूटने के बाद पीड़ित के फोन से गूगल पे के माध्यम से ₹42 हजार निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल और नगदी के साथ दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को वादी हरेन्द्र सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू (जनपद Nainital) ने कोतवाली Haldwani में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद उसी मोबाइल से Google Pay के माध्यम से ₹42,000 रुपये निकाल लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मद्रास हाई कोर्ट सख्त, सोशल मीडिया बैन पर विचार का सुझाव

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 87/26 के तहत धारा 309(4) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा को सौंपी गई।

एसएसपी के निर्देश पर बनी पुलिस टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए Manjunath TC, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फुटपाथ खाली कराने के लिए नगर निगम की कार्रवाई तेज, कालाढूंगी रोड व बाजार क्षेत्र में चला अभियान...Video

पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 14 मार्च 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, ₹26,000 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की भी बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

गिरफ्तार आरोपी

  1. अरुण सोलंकी (19 वर्ष) निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)
  2. सचिन सोलंकी (20 वर्ष) निवासी मुख्य बाजार, सोमेश्वर, जिला Almora

पुलिस टीम

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र मेहता
  • उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा
  • हेड कांस्टेबल इसरार नवी
  • कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी