हल्द्वानी: भाजपा ने युवा नेतृत्व पर जताया भरोसा, कार्तिक हर्बोला बने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले में सक्रिय युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्तिक हर्बोला को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा में उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है कि कार्तिक हर्बोला इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ी और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बठिंडा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

कार्तिक हर्बोला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी पहचान एक सक्रिय और स्पष्ट विचारधारा वाले नेता के रूप में रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बारिश के मद्देनज़र सीएम धामी का एक्शन मोड, जिलाधिकारियों को दिए ग्राउंड जीरो पर डटे रहने के निर्देश

पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर कार्तिक हर्बोला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: छठे दिन भी बाधित हवाई रेस्क्यू, जीपीआर रडार से बढ़ी खोज की रफ्तार

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।