Haldwani: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यूके 06 बीके 0927 का चालक गौला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुक्त दीपक रावत ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान मिला। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, जीपीआर से होटल और लोगों के दबे होने के संकेत
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page