Haldwani: बनभूलपुरा में घर से 2 तमंचे-17 कारतूस बरामद, 7 साल की सजा पा चुका आरोपी फिर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद में अपराध के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: “धुरंधर धामी” के राज में टैक्स माफिया बेलगाम! कुमाऊं में करोड़ों की चोरी, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था सख्त

आरोपी मोबिन खान (60 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page