बालिका से दुष्कर्म मामला: नैनीताल में फूटा जनआक्रोश, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

खबर शेयर करें

नैनीताल: नैनीताल में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान की गिरफ्तारी के बावजूद शहर में जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मानसून के चलते थमी केदारनाथ हेली सेवा, सितंबर से फिर भरेंगी उड़ानें...1.37 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

मल्लीताल से प्रारंभ हुए जुलूस ने नगर पालिका कार्यालय के सामने सभा के रूप में रूप लिया, जहां वक्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। इसके उपरांत प्रदर्शनकारी हाईकोर्ट की ओर कूच करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गार्गी संध्या आरती का पहला वर्ष पूर्ण, रानीबाग में 5 जून को गूंजेगी भक्ति की स्वर लहरियां

पुलिस द्वारा रास्ता रोकने की कोशिश की गई, मगर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करना संभव न हो सका। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं...4 हजार लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है तथा दोषी को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page