उत्तराखंड में आज भी बदला-बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून के लिए येलो अलर्ट और पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 घंटे बाद बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला

देहरादून, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी तेज गर्जना और बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-उत्तराखंड को मिलेंगे कई लाभ

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी छह जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, सात और आठ जून को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले का रचा था फर्जी नाटक...लापता शिक्षिका का पति दिल्ली में मिला, दो शादियों का सच उजागर

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।